{"_id":"5d698a1a8ebc3e0136629741","slug":"national-security-law-will-be-imposed-on-the-option-of-child-theft-jpnagar-news-mbd3202615105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने वालों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने वालों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: आईजी
विज्ञापन
अमरोहा। बच्चा चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए आईजी रमित शर्मा जिले के डिजिटल वॉलिंटर्स से रूबरू हुए। उन्होंने इन घटनाओं को अफवाह बताया। कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। लोगों को समझाएं कि वह ऐसी अफवाहों से दूर रहें। किसी के साथ मारपीट ना करें। कानून अपने हाथ में नहीं लें। वरना अफवाह फैलाने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर झूठे और आपत्तिजनक मैसेज शेयर न करें। इसके लिए व्हाट्स एप ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार होंगे।
शुक्रवार को आईजी मुरादाबाद रेंज रमित शर्मा अमरोहा पहुंचे। यह जोया रोड स्थित शिवानी बैंक्वेट हाल में डिजिटल वॉलिंटर गोष्ठी में शामिल हुए। उनके साथ बात की और सुझाव जाने। करीब दो घंटे चली बैठक में स्वयंसेवक और अन्य लोगों के साथ संवाद किया। कहा कि सोशल मीडिया से संबंधित फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर अनावश्यक मेसेज शेयर ना करें। अफवाह भरे मैसेज शेयर करने वाला भी उतना ही जिम्मेदार है जितना किसी घटना को अंजाम देने वाला अपराधी। अफवाह फैलाने वाले और कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर रासुका की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो लोग झूठी अफवाह फैला रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर पुलिस को सूचना दें। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई मॉल लिंचिंग की घटनाओं में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी सख्ती से निपटा जाएगा। स्वयंसेवकों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को समझाएं कि वह बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों से बचें। उन्होंने एसपी को निर्देशित किया वह सभी थानाध्यक्ष हर महीने बैठक कर डिजिटल स्वयंसेवक और गणमान्य लोगों से वार्ता करें। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ मोनिका यादव, जितेंद्र सिंह, कुलदीप कुकरेती, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।