फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   namaj

ईद के दिन नमाज पढ़ने का मामला फिर गरमाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
namaj
मंडी धनौरा। वोटों के लालच में ईद के दिन हिंदू युवक द्वारा नमाज अदा करने का मामला फिर से गरमाने लगा है। पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले हिंदू युवक व मस्जिद कमेटी के एक पदाधिकारी को शांति भंग की आशंका में 10-10 लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया। मंगलवार को दोनों को एसडीएम न्यायालय में पेश होना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ईद के दिन नगर के ही एक हिंदू युवक का छोटी मस्जिद में नमाज अदा करने का फोटो वायरल किया था। जिस पर हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। मामला गरमाया तो युवक ने एक पत्र जारी कर स्वीकार किया था कि निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज के वोटों के लालच में वह नमाज कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने हिंदू युवक को थाने बुलाकर पूछताछ भी की थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हिंदू युवक व मस्जिद कमेटी के एक पदाधिकारी को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। दोनों को 10-10 लाख रुपये के मुचलके भरने होंगे। दोनों को नोटिस तामील करा दिए गए हैं। मंगलवार को उनको एसडीएम न्यायालय में पेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed