फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nagar palika vehicle

बगैर फिटनेस दौड़ रहे निकायों के 35 वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
nagar palika vehicle
अमरोहा। जिले भर में निकायों के 35 खटारा वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बगैर फिटनेस और इंश्योरेंस के चार और नगरीय निकायों में 20 वाहनों का बेेरोक टोक संचालन हो रहा हैं। अमरोहा समेत अन्य निकायों में कुल 35 वाहन सड़कों पर रोजाना दौड़ रहे हैं। लोगों के वाहनों का फिटनेस-इंश्योरेंस नहीं होने पर चालान करने वाला परिवहन विभाग निकायों के वाहनों पर कार्रवाई से कतरा रहा है। कार्रवाई के नाम पर अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हादसे का इंतजार है।
जिले के नगरीय निकायों में वाहनों का बेड़ा है। इन वाहनों से सफाई समेत अन्य काम कराए जाते हैं लेकिन इनमें कुल 35 ऐसे वाहन हैं, जिनके फिटनेस सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस की वैधता समाप्त हो चुकी हैं। बावजूद इसके इन वाहनों का बेरोक टोक संचालन जारी है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में मामले को प्रकाशित किया, जिसके बाद परिवहन विभाग ने मंगलवार को रिकार्ड को खंगाला, जिसमें चार और नगरीय निकायों (गजरौला, उझारी, धनौरा और नौगांवा सादात) के 20 ऐसे वाहन चिह्नित हुए हैं जिनकी फिटनेस और इंश्योरेंस की वैधता समाप्त हो गई है। इसके अलावा अमरोहा में एक और वाहन सामने आया है।
विज्ञापन

यह है निकायों के वाहनों की संख्या
निकाय--------------वाहन
अमरोहा-------------15
गजरौला-------------13
उझारी---------------04
धनौरा---------------02
नौगांवा सादात-------01
चार और नगरीय निकायों के 20 ऐसे वाहन हैं जिनकी फिटनेस और इंश्योरेंस की वैधता समाप्त हो गई है। सभी अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। कार्यालय में वाहनों को लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस सिंह, एआरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed