फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nagaland's Dhamaka wrestler defeated Ranga of Punjab

Amroha News: नगालैंड के धमाका पहलवान ने पंजाब के रंगा को किया चित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Nagaland's Dhamaka wrestler defeated Ranga of Punjab
उझारी(अमरोहा)। हजरत शेख दाऊद बंदगी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में चल रहे दाऊदिया दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने जौहर दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर और पुरस्कार देकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कस्बा उझारी में हजरत शेख दाऊद बंदगी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में शुक्रवार को दंगल के दौरान विशेष रूप से दिल्ली की महिला पहलवान लाडो सिंह और हरियाणा की उपासना पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें लाडो सिंह ने उपासना को हरा दिया। नागालैंड के धमाका पहलवान ने पंजाब के रंगा पहलवान को चित कर दिया। पंजाब के मौसम पहलवान ने नकाबपोश पहलवान को पराजित कर दिया। जीहल के फहीम पहलवान ने हिमाचल के मोहित को पटखनी दी। सहारनपुर के वकार पहलवान ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को हराया। आगरा के टाइगर पहलवान ने दुल्ला पहलवान को पराजित कर दिया। दर्शकों ने भी अपने पसंदीदा पहलवानों को पुरस्कार देकर उनके हौसले को बढ़ाया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका गुड्डू पहलवान गोरखपुर एवं कलवा उस्ताद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed