फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murderer father and brother arrested

युवती के कातिल पिता और भाई गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।  Updated Sat, 18 Nov 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
murderer father and brother arrested
पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया

विज्ञापन
हसनपुर के गंगानगर के पास गंगानदी पुल के नीचे बोरे में मिली युवती की लाश के कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते पिता-पुत्र ने एक और व्यक्ति के साथ मिल युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बाइक ठेला से शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्रों समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया। 

14 नवंबर को हसनपुर के गंगानगर के पास गंगा नदी पुल के नीचे बंद बोरे में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम को भिजवाया थ्‍ाा। इस बीच क्षेत्र के गांव शाहपुर के ग्रामीणों ने युवती की शिनाख्त शिवानी पुत्री जयपाल के रूप में की जिस पर पोस्टमार्ट रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का खुलासा होने पर पुलिस का शक ऑनर किलिंग की ओर गया। पुलिस ने युवती के पिता और भाइयों से सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता जयपाल और मृतका के भाई रवि व सोनू निवासी ग्राम शाहपुर कला थाना हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शिवानी का करीब एक साल से पड़ोस के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जानकारी पर परिजनों ने शिवानी पर बंदिशें लगा दीं। इसके बाद भी मिलना-जुलना नहीं छोड़ा। पिता ने इज्जत की खातिर गला दबाकर शव को ग्राम गंगानगर के पास गंगा नदी पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ठेला भी बरामद कर लिया है। खुलासे के दौरान एएसपी ब्रजेश सिंह भी रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में हसनपुर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक सुरेश चंद गौतम, कश्मीर सिंह, कांस्टेबल जयप्रकाश, मोनी शर्मा, अरुण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed