फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murdered of young man and throw back hospital

युवक की हत्या कर लाश अस्पताल के पीछे फेंकी

Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा।
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा। Updated Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
murdered of young man and throw back hospital
धनौरा के हलुपुरा गांव में मिली युवती की लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचीं सीओ। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के रमपुरा सरकारी अस्पताल के पीछे शनिवार सुबह तीस वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके गला धारदार हथियार से रेता गया था और मुंह में छुरी घोंपी गई, जो आरपार हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव अस्पताल के पीछे फेंका गया है। उधर, क्षेत्र के ही गांव हलुपुरा में एक युवती का शव बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा में शनिवार सुबह सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित एक खेत से राहगीरों को दुर्गंध आई। खेत को बटाई पर जोत रहे किसान ने अंदर जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। वहां लगभग 30 साल के युवक का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। शव कई दिन पुराना होने की वजह से गल चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। युवक के चेहरे पर दाढ़ी थी। उसके गले पर धारदार हथियार का निशान था। मुंह में छुरी घुसी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खेत मालिक मोहित अग्रवाल की तहरीर पर युवक की हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed