फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of young in amroha

महिला दरोगा के इकलौते भाई की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
murder of young in amroha
अमरोहा। रुपये के लेनदेन को लेकर किरायेदार ने महिला दारोगा के एकलौते भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दारोगा बहन की तहरीर पर पुलिस ने किराएदार दंपती के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद संभल में असमौली थानाक्षेत्र के रुस्तमपुर नियावली निवासी स्व. भूदेव सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। उनकी तैनाती अमरोहा नगर कोतवाली में थी। तभी से वह अपनी पत्नी निर्देश और बच्चों के साथ वासुदेव स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते थे। वर्ष 2007 में उनके घर डकैती पड़ी थी। इस दौरान बदमाशों ने कांस्टेबल भूदेव त्यागी को घायल कर दिया था। इसके थोड़े दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी। आश्रित में उनकी बेटी प्रतिमा त्यागी को यूपी पुलिस में दारोगा की नौकरी मिली। वर्तमान में उनकी तैनाती हापुड़ नगर थाने में हैं। घर में प्रतिमा त्यागी की मां निर्देश देवी और भाई अक्षय त्यागी रहते थे।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों से उनके घर की दूसरी मंजिल पर अरविंद नाम व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। गुरुवार की शाम अक्षय लापता हो गया, देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस सतर्क हो गई और छानबीन शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने किरायेदार अरविंद सहित तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद हत्याकांड से पर्दा उठ गया। आरोपी किरायेदार की निशानदेही पर पुलिस ने अक्षय त्यागी के शव को नौगांवा सादात रोड स्थित टाइल्स शोरूम के पीछे बनी ट्यूबवेल के पास से बरामद कर लिया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा बहन की तहरीर पर आरोपी किरायेदार अरविंद और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed