{"_id":"58fa5ba94f1c1bff568b4fa7","slug":"murder-of-young-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर शव को फूंका, अधजली लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या कर शव को फूंका, अधजली लाश मिली
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली के गांव पलौला के जंगल में स्थित सूखी सोत नदी में शुक्रवार सुबह युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। लाश तीन दिन पुरानी थी, जिसकी बदबू चारों ओर फैली थी।
22 साल की युवती की हत्या के बाद पेट्रोल या केरोसिन छिड़क कर शव फूंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की कहना है कि रेप की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। घंटों की मशक्कत के बाद भी 90 फीसदी तक जल चुकी युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी पर रखवाया।
कोतवाली के पलौला गांव निवासी किसान बब्बन शुक्रवार की सुबह नौ बजे अपना खेत देखने गया था। खेत में 25 वर्षीय युवती की जली हुई लाश देख उसके होश उड़ गए। किसान की सूचना पर कोतवाल विवेक शर्मा पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर युवती की जली हुई लाश मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल से ये प्रतीत हो रहा था कि युवती की हत्या कहीं दूसरी जगह पर की गई है। यहां लाकर शव को मिट्टी के तेल या पेट्रोल से जलाया गया है। लाश तकरीबन 90 फीसदी जली हुई थी। शरीर के कपडे़ राख हो चुके थे। सीने से ऊपर का कंकाल दिख रहा था।
पुलिस ने शिनाख्त का घंटों प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।पंचनामा भर कर शव मोर्चरी पर रखवा दिया। कोतवाल ने बताया कि पलौला के जंगल में युवती की लाश मिली है। उसकी हत्या दूसरी जगह की गई।