{"_id":"6122a1758ebc3e799c614964","slug":"murder-of-women-jpnagar-news-mbd40008865","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह साल से मायके में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह साल से मायके में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मायके में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार की देर रात कूड़ा डालने के लिए जंगल में गई थी। उसका शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। एसपी और एएसपी ने मौका मुआयना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई और मौत का कारण दम घुटना सामने आया है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा राजपूत की है। यहां रहने वाली कमला (65) की शादी रामपुर जनपद के सैदनगर थानाक्षेत्र के कल्लू वाली मढैया निवासी रामवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति रामवीर की मृत्यु हो गई थी। कमला पर कोई संतान नहीं थी। इसलिए करीब 15 साल पहले उसका भाई डालचंद कमला को अपने घर ले आया था। करीब नौ साल पहले डालचंद की भी मौत हो गई थी। कमला अपने मायके में रहकर ही अपना जीवन-यापन कर रही थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह कूड़ा डालने के लिए जंगल में गई थी। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने तलाश किया तो करीब 10 बजे कमला का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। महिला के गले पर भी दबाव पड़ने के निशान मिले थे। एसपी पूनम व एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ सतीश पांडेय ने मुआयना किया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी पूनम ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मौत का कारण दम घुटना सामने आया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।