फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of farmer in gajrolla aera

सिर में धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder of farmer in gajrolla aera
गजरौला (अमरोहा)। घेर में सोने को गए किसान मूलचंद्र की सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से दूर अटारी मुरीदपुर को जाने वाले मार्ग किनारे खाई में मिला। किसान की हत्या से घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव यकबगड़ी निवासी 55 वर्षीय मूलचंद्र सिंह पुत्र जागन सिंह जाटव का घर गांव में काफी अंदर है। गांव से बाहर हाईवे के निकट उनका घेर है। कई वर्षों से घर से कामकाज को निपटाकर घेर में जाकर सोते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात वह घर से दूध पीकर घेर में सोने चले गए। रविवार की सुबह काफी देर तक वह घर नहीं आए। इस पर उनकी पत्नी ब्रजेश देवी घेर में पहुंची। यहां मुख्य दरवाजे की कुंडी लगी थी। पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। अनहोनी की चिंता सताने पर महिला ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को पति के नहीं मिलने की खबर दी। गांव के लोग तलाश में निकल गए। गांव के चारों ओर खेतों में तलाश किया। कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब 11 बजे के बाद किसी राहगीर को अटारी मुरीदपुर जाने वाले मार्ग किनारे खंदक में शव पड़ा दिखाई दिया। उसने गांव में खबर दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। मृतक के सिर में घाव था। पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से वार कर किसान हत्या की गई है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि किसान का शव खाई में मिला है। मृतक के बेटे अनिल कुमार की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

इंसेट:
गजरौला। रजबपुर थाना क्षेत्र के यकबगड़ी निवासी किसान मूलचंद्र का शव खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ सीओ मंडी धनौरा सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। ग्रामीणों से जानकारी ली कि घर से कब निकले थे। किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। ग्रामीणों और परिजनों ने रंजिश से इनकार कर दिया। सीओ का कहना है कि मृतक के परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed