फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी मुन्नीलाल की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
murder
अमरोहा। चार महीने पहले हसनपुर के रूखालू गांव में हुई किसान की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुत्रवधू से संबंधों में बाधक बनने और संपत्ति हड़पने की नीयत से उसकी हत्या की गई थी। वारदात के बाद से पुत्रवधू आरोपी के घर में रहती है। पुत्रवधू के प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड में पुत्रवधू की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी डॉ विपिन ताडा ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को हसनपुर के गांव रूखालू निवासी मुन्नीलाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर हत्याकांड की जांच की गई। विवेचना और छानबीन के दौरान ओमकार और सुभाष निवासी रूखालू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि मुन्नीलाल करीब डेढ़ साल पहले अपने पैतृक गांव सिमथला से रूखालू रहने आए थे। उन्होंने रूखालू में रहने के लिए आरोपी ओमकार के पिता गुलाब सिंह से मकान खरीदा था। मुन्नीलाल का बेटा सोमपाल मंदबुद्धि है। आरोपी ओमकार का मुन्नीलाल के घर आना-जाना था। इस दौरान ओमकार के मुन्नीलाल की पुत्रवधू से संबंध बन गए। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इनके संबंधों की चर्चा गांव में होने लगी। इसके चलते मुन्नीलाल और उनकी पुत्रवधू के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद पुत्रवधू अपने मायके चल गई। सिमथला में जमीन बेचने के बाद मुन्नीलाल के पास काफी रुपये थे। घर के सामने रहने वाले सुभाष मुन्नीलाल के घर आता-जाता था। ओमकार और सुभाष दोनों आपस में दोस्त हैं। ओमकार ने सुभाष और सिरसा गुर्जर निवासी भगवा के साथ मिलकर संबंधों में आड़े आ रहे मुन्नी लाल की हत्या करने की पटकथा लिख डाली। योजना के तहत आरोपियों ने मुन्नीलाल के बेटे सोमपाल को एक बरात में भेज दिया। इसके बाद घर जाकर तीनों ने रस्सी से गला घोटकर मुन्नीलाल की हत्या कर दी। वहां रखी चाय में बिस्किट घोलकर जमीन पर बिखेर दिया और उसके ऊपर राख डाल दी। जिससे उनके परिजनों और रिश्तेदारों को उल्टी लगने के कारण मौत होना लगे। लेकिन अगले दिन रिश्तेदारों ने गर्दन पर निशान देखकर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। मुख्य आरोपी ओमकार ने दोनों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये भी दिए थे। एसपी के मुताबिक मुन्नीलाल की हत्या उसकी पुत्रवधू से संबंधों में बाधक बनने और उसकी धन संपत्ति हड़पने की नीयत से की गई थी।
विज्ञापन

इस टीम ने किया हत्याकांड का खुलासा
अमरोहा। खुलासे में हसनपुर इंस्पेक्टर नीरज कुमार, एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी, एसआई संजय कुमार, मुजम्मिल खा, संजय तेवतिया, कांस्टेबल योगेश तोमर, अनिल कुमार सर्विलांस सैल और अजीत उज्जवल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed