फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
murder
ढबारसी(अमरोहा)। शादी के दो साल बाद विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। मायके मक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का हंगामा देखकर ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। गुस्साए परिजनों ने पति के तहेरे भाई की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुुझाकर शांत किया। सीओ ने मौका मुआयना किया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

संभल में हयातनगर थानाक्षेत्र के गांव गौंहत निवासी गिरिराज सिंह ने दो साल पहले अपनी बहन वीरवती की शादी आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खड़करानी वाला निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही उसका पति पुष्पेंद्र और अन्य परिजन दहेज की मांग करने लगे। वीरवती को प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में कई बार समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन ससुरालियों का रवैया नहीं सुधरा। मंगलवार की सुबह वीरवती का शव घर के बरामदे में फंदे पर लटकता मिला। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। यहां पति और अन्य परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा देख आरोपी ससुराल वाले घर से भाग गए। इस दौरान आक्रोशित मायके वालों ने पति पुष्पेंद्र के तहेरे भाई चरन सिंह की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ ने मुआयना किया। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति पुष्पेंद्र, प्रताप, चरन सिंह, वीरा और महावीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed