फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder in salon Barber kills youth by stabbing him on neck with scissors

Murder in salon: बात थी जल्दी बाल काटने की, नाई ने कैंची से गर्दन ही काट दी, जिसने भी सुना ये खूनी खेल सन्न रह गया

Sun, 15 May 2022 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 15 May 2022 10:17 PM IST
सार

मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार नाई और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Murder in salon Barber kills youth by stabbing him on neck with scissors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जल्दी बाल कटवाने की जिद पर हुए विवाद में सैलून संचालक ने कैंची से युवक की गर्दन और सीने पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद संचालक अपना सैलून बंद कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सैलून संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आगे पढ़ें- छोटी सी बात पर हुए विवाद में कैसे हुआ खूनी खेल...

विज्ञापन

सैदनगली कस्बा के मोहल्ला जमाईपुरा में तौफीक का परिवार रहता है। तौफीक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसके पांच बेटे हैं। रविवार सुबह 11 बजे सबसे छोटा बेटा बीस वर्षीय रोहिद कुरैशी मोहल्ले में ही सैलून में बाल कटवाने के लिए गया था। यहां जल्दी बाल कटवाने को लेकर सैलून संचालक से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सैलून संचालक ने कैंची से युवक के गर्दन और सीने पर वार कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

उधर, आरोपी सैलून संचालक सैलून बंद करके फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक भी मजदूरी का काम करता था। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सैलून संचालक पर हत्या का आरोप है। कैंची से हमले में युवक की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता तौफीक की तहरीर के आधार पर आरोपी महबूब निवासी मोहल्ला जमाईपुरा एवं दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार महबूब और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed