फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipal workers who went to release dogs were surrounded and there was uproar

Amroha News: कुत्ते छोड़ने गए पालिकाकर्मियों को घेरा, हंगामा

Mon, 01 Sep 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 01 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers who went to release dogs were surrounded and there was uproar
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे आवारा कुत्ते छोड़ने गए पालिकाकर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। हाजीपुरा तरारा के लोगों ने उनको बंध बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। हालांकि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
पालिकाकर्मियों का आरोप है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी फंस गई थी। इस बीच कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हसनपुर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी के मुताबिक पालिका के कर्मचारी नगर से पकड़े गए आवारा कुत्तों को वन में छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

रात में गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जैसे ही आगे कच्चे रास्ते की तरफ बढ़े तो उनका वाहन फंस गया। इस दौरान हाजीपुर तरारा के ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। उन्होंने आवारा कुत्तों को गांव में छोड़ने का आरोप लगाते हुए पालिकाकर्मियों को घेरते हुए बंधक बना लिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जो कुत्ते गांव के पास छोड़े गए हैं, उन्हें पकड़ा जाए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने पालिका कर्मियों को कब्जे से छुड़ाया। पालिकाध्यक्ष रास्ते में उनका वाहन फंस गया जिसकी वजह ग्रामीणों को गलतफहमी हुई। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है फिलहाल कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed