फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mumbai Police picks up two in Amroha in connection with cyber fraud

मुंबई पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में अमरोहा में दो आरोपियों को उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police picks up two in Amroha in connection with cyber fraud
अमरोहा। साइबर ठगी के मामले में मुंबई पुलिस ने अमरोहा के दो अलग-अलग मोहल्लों में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें अपने साथ मुंबई ले गई है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को मुंबई के बीके क्षेत्र स्थित साइबर अपराध थाना के सब इंस्पेक्टर गणेश कोकटे, सचिन मानडोडे, सिपाही देसाई सिंह, लोहकड़े वल पीसी पांडे की टीम अमरोहा नगर पहुंची। अमरोहा नगर कोतवाली में आमद दर्ज कराने की बाद थाने की पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला अहमद नगर पहुंचे। यहां एक घर से दिलबहार को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला कटकुई से जुनैद को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को अपने साथ मुंबई ले गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दिलबहार व जुनैद के खिलाफ मुंबई के साइबर थाने में आनलाइन ठगी का केस दर्ज है। बताते हैं कि मुंबई में दोनों आरोपियों ने मिलकर ठगी की थी। उसके बाद दोनों मुंबई छोड़कर अमरोहा आ गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed