फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mud on broken roads in Nartho, daughters are not coming

नरथो में टूटी सड़कों पर कीचड़, बेटियों की नहीं आ रहीं बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:36 AM IST
सार

भले ही सरकार शहर से लेकर गांव तक विकास कार्यों के लिए पैसा पानी की तरह बहा रही है लेकिन जोया ब्लाक के नरथो गांव की टूटी सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से आवागमन में दिक्कत के साथ ही बेटियों की शादियां भी रुक रही हैं।नरथो गांव में प्रवेश करने वाली सड़क टूटी हुई है। वे बहुत परेशान हैं लेकिन यहां की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता।- मोहम्मद रौनक अली, निवासी नरथोगांव के मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब हैं। सड़क बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।-अरशद अली, निवासी नरथोसबसे दुख की बात है कि रास्ते की वजह से बेटियों के विवाह नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
Mud on broken roads in Nartho, daughters are not coming

विस्तार

भले ही सरकार शहर से लेकर गांव तक विकास कार्यों के लिए पैसा पानी की तरह बहा रही है लेकिन जोया ब्लाक के नरथो गांव की टूटी सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से आवागमन में दिक्कत के साथ ही बेटियों की शादियां भी रुक रही हैं।
विज्ञापन

नरथो गांव में प्रवेश करने वाली सड़क टूटी हुई है। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे होने के साथ ही कीचड़ और जलभराव है। इस कारण गांव में आवागमन बाधित है। गांव की बेटियों की तय हुई तारीखों पर लड़के वाले बरात लाने में आनाकानी कर रहे हैं। कई ग्रामीणों को शादी की तिथि भी पीछे हटानी पड़ी। बृहस्पतिवार (आज) को भी एक बेटी की बरात आनी है। लड़के पक्ष ने गांव में घुसने से मना कर दिया है। इस पर लड़की पक्ष ने बरात रुकने की व्यवस्था गांव से बाहर की है।
विज्ञापन

तालाब बनी सड़क
सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से मौके पर तालाब दिख रहा है। पानी भरने के कारण सड़क पर ये भी पता नहीं चल पाता कि गड्ढे कितने गहरे हैं। जिस कारण रोजाना लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी फैलने का खतरा
गंदगी और जलभराव के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा है। जिला मुख्यालय से करीब बारह किलोमीटर दूर इस गांव में कई बच्चे और बुजुर्ग बुखार से पीड़ित हैं। यहां के ग्रामीणों ने कई बार आला अफसरों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
मैंने सड़क पर मिट्टी डलवाई थी ताकि सड़क बनवा सकूं। लोगों को आने जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े लेकिन कुछ राजनीतिक लोगों के दखल से सड़क नहीं बन पा रही है। मेरे अथक प्रयासों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मैंने इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी थी। मैं चाहता हूं अधिकारियों के हस्तक्षेप से शीघ्र ये सड़क बन जाए।- मनजीत, ग्राम प्रधान
आज (बृहस्पतिवार) मेरी बेटी की बरात आ रही है। रास्ते में पानी और कीचड़ है। गांव की कई और बेटियों की शादी होनी हैं। मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी का रिश्ता तय किया है। रिश्तेदारों को समझा-बुझाकर बरात लाने के लिए तैयार किया है। रास्ता खराब होने की वजह से बरात को गांव के बाहर ठहराने की व्यवस्था की है। -अकबर अली, निवासी नरथो
गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क पर लोग घुटने-घुटने पानी से निकल कर आने को मजबूर हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। बच्चों को भी स्कूल जाना होता है। मरीज भी होते हैं बूढ़े भी होते हैं। इन सब हालातों को देखकर गांव के अंदर लड़कियों के रिश्ते नहीं आ रहे हैं। कई बेटियों की शादी तारीख पीछे हटानी पड़ी है। क्योंकि लड़के पक्ष के लोग बरात लाने को तैयार नहीं होते। जिनकी बेटियां हैं। वे बहुत परेशान हैं लेकिन यहां की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता।- मोहम्मद रौनक अली, निवासी नरथो
गांव के मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब हैं। ग्रामीण दिन में तो जैसे तैसे करके पानी में होकर निकल जाते हैं लेकिन रात में अगर जाना पड़ता है तो बहुत परेशानी होती है। कपड़े भीग जाते हैं। कीचड़ और गंदगी की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बच्चे और बुजुर्ग बुखार से पीड़ित है। सड़क बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।-अरशद अली, निवासी नरथो

सबसे दुख की बात है कि रास्ते की वजह से बेटियों के विवाह नहीं हो पा रहे हैं। लड़कों को भी कोई देखने नहीं आ रहा है। अगर कोई बेटी का रिश्ता लेकर आता है तो बरात सड़क बनने के बाद लाने की बात करता है। गांव के मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब है, रोजाना दो-चार लोग सड़क में भरे पानी में गिरकर चोटिल होते हैं।- मोहम्मद हनीफ, निवासी नरथो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed