फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Moradabad astrologer dies due to roadways bus collision with Hardoi depot

हरदोई डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से मुरादाबाद के ज्योतिषी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Moradabad astrologer dies due to roadways bus collision with Hardoi depot
नेशनल हाईवे पर हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने मुरादाबाद निवासी स्कूटी सवार ज्योतिषी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योतिषी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मामले में रोडवेज बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुरादाबाद के बैंक कॉलोनी कटघर गोविंद नगर में दिवंगत नरेंद्र कुमार त्यागी का परिवार रहता है। उनके बेटे सुधांशु त्यागी ज्योतिषी थे। उनकी माता रामरति रिटायर्ड शिक्षक हैं। ज्योतिषी सुधांशु त्यागी वर्तमान में अपनी माता रामरति, पत्नी शैली त्यागी और तीन साल की बेटी के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के वसुंधरा में रहते हैं। सोमवार की रात सुधांशु त्यागी गाजियाबाद से अपने घर मुरादाबाद आ रहे थे। वह स्कूटी पर सवार थे, उन्होंने हेलमेट भी लगाया हुआ था। जैसे ही उनकी स्कूटी रात 10:30 बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित कृष्णा इंटर कॉलेज जलालपुर के सामने पहुंची तभी तेज रफ्तार हरदोई डिपो की रोडवेज बस चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुधांशु त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुधांशु त्यागी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस से हादसे की जानकारी मिलते ही ज्योतिषी सुधांशु त्यागी के परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अमरोहा पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रमेश सहरावत ने बताया कि मृतक सुधांशु त्यागी के बहनोई दीपक कुमार त्यागी की तहरीर पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की ली है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed