फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Monkey killed and hanged in ruins near temple, commotion

Amroha News: बंदर को मारकर मंदिर के पास खंडहर में लटकाया, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Monkey killed and hanged in ruins near temple, commotion
जोया में असामाजिक तत्वों ने बंदर को मारकर शव चमुंडा मंदिर के नजदीक खंडहर मकान के गेट पर फंदे पर लटका दिया। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों में आक्रोश फैल गया। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया। लोगों ने पुलिस को सात दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का समय दिया है अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मंदिर के पुजारी की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली के जोया का है। जोया पुलिस चौकी के पीछे चामुंडा मंदिर है। उसी के बगल में एक खंडहर मकान है। आचार्य विजय तिवारी मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार की शाम वह मंदिर परिसर में सूखी लकड़ी लेने गए तो उन्होंने खंडहर मकान गेट पर रस्सी के सहारे बंदर को लटकता देखा। उसकी हत्या कर लटकाया गया था। बंदर को फंदे पर लटका मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर आ गए। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर पीके चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में बंदर के शव को उतार कर दफनाने की तैयारी शुरू कर दी। एसडीएम अनिल कुमार और सीओ सिटी विजय कुमार राणा भी मौके पर पहुंच गए। मामले में पुजारी विजय तिवारी ने अज्ञात के खिलाफ बंदर की हत्या कर शव को फंदे पर लटका का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed