फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Monitoring committee should check people's health, inform if found bad

लोगों की सेहत जांच करें निगरानी समिति, खराब मिलने पर अवगत कराएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Monitoring committee should check people's health, inform if found bad
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर से बचने के लिए सक्रियता जरूरी है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव दायित्वों का निर्वाह करें। उन्होंने हटव्वा पट्टी, फतेहपुर और हरियाणा गांव में टीका बढ़ाने को कहा। निगरानी समिति रोजाना गांव में लोगों की सेहत की जांच करें इसके साथ ही सभी लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी करते रहें। कोई संक्रमित या आशंकित के बारे में जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को अगवत कराएं। किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें।
विज्ञापन

वह बुधवार को जोया ब्लॉक सभागार में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए ग्राम प्रधानों की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका शत प्रतिशत लगवाए यह बेहद जरूरी है क्योंकि कोरोना का चेन तोड़ना सबसे कारगर है। उन्होंने कहा कि गांव में टीम के पहुंचने पर मुनादी कराए ताकि अधिक संख्या में लोग टीका लगवा सके। उन्होंने पीपली कला चांदपुर के लोगों का वैक्सीनेशन में बेहतर काम करने पर तारीफ की। इसके अलावा हटव्वा पट्टी, फतेहपुर और हरियाणा गांव में टीका बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव में सैनिटाइजेशन के काम में तेजी लाई जाए। प्रत्येक परिवार के जितने व्यक्ति छूट गए हैं, उसका टीका जरुर लगवाए। गांव की गली-मोहल्ले में पूरी तरह से निगरानी की जाए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एसडीएम विजय शंकर, बीडीओ मोहम्मद जाकिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed