फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   molesting victim's mother-in-law by entering the house

घर में घुसकर छेड़खानी पीड़िता की सास के साथ मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
molesting victim's mother-in-law by entering the house
नौगांवा सादात। मुकदमा वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने छेड़खानी पीड़िता के घर में घुसकर उसकी सास के साथ मारपीट की। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। घर में रखे उपलों में आग लगा दी। घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर एकत्र भीड़ को देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी गांव के ही लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले किसान की पुत्रवधू के साथ छेड़खानी की थी। इस मामले में एक मई 2022 को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। आठ जून को किसान की पत्नी घर पर मौजूद थी। तभी छेड़खानी के आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। मुकदमा वापस लेने के लिए विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचे की बट मारकर किसान की पत्नी को घायल कर दिया और घर में रखे उपलों में आग लगा दी। जिससे करीब दस हजार रुपये का नुकसान हो गया। पीड़िता ने घर में लगी आग की फोटो और वीडियो बना ली। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि किसान की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed