फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Molestation accused arrested

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Molestation accused arrested
छेड़खानी से आहत होकर युवती और उसके मां के जहर खाने के मामले में नौगांवा सादात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। युवती और आरोपी के परिवारों के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है। फिलहाल गांव वाले पुलिस को कुछ भी बताने तैयार नहीं है। पुलिस मामले की लोगों से जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसका तहेरा भाई परेशान करता था। उसके साथ छेड़खानी करता था। युवती को शादी के लिए धमकाता था। आरोपी युवक की पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उस पर तीन बच्चे भी हैं। बदनामी के डर से युवती के परिजन खामोश रहे और उन्होंने पुलिस कार्रवाई नहीं की लेकिन बुधवार को किसान अपनी ससुराल गया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह किसान का बेटा दूध लेने डेयरी पर जा रहा था तो रास्ते में आरोपी उसे धमकाने लगा। युवती की शादी उससे नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी। जिससे आहत होकर युवती और उसकी मां ने घर में रखा जहर खा लिया। मां-बेटी को मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां मां-बेटी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

एसओ के मुताबिक इस मामले में युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद चौबीस घंटे भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि युवती और आरोपी के परिवार के बीच मनमुटाव चल रहा है। इस मामले में गांव वाले भी पुलिस को कुछ बातने के लिए तैयार नहीं हैं। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed