फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mlc teacher election

शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान एक को, जिले के 3,779 वोटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
mlc teacher election
अमरोहा। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में 3,779 वोटर हैं यह लोग एक दिसंबर को मतदान का प्रयोग कर अपना शिक्षक विधायक चुनेंगे। सभी छह ब्लॉक मुख्यालय को मतदेय स्थल बनाया गया है। प्रत्येक वोटर को बैलेट पेपर मिलेगा। प्रत्याशी को वरीयता क्रम के अनुसार वोट देना होगा। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में शिक्षक एमएलसी के लिए कुल 3,779 वोटर हैं, जिसमें महिला 1,257 हैं। कुल 15 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। निर्वाचन कार्यालय के स्टॉफ चुनाव को पूरा कराने में जुटे हैं। इसके लिए आठ पोलिंग पार्टी तैयार की गई है। जिले में सात जगहों पर मतदान होगा। सभी छह ब्लॉक मुख्यालय शामिल हैं। जबकि छह ब्लॉक हैं अमरोहा ब्लॉक में दो पोलिंग स्टेशन हैं। यहां पर अमरोहा और नौगांवा सादात के नगरीय क्षेत्र के वोटर मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा देहात के वोटर को भी मतदान का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed