फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mlc election on one december

शिक्षक एमएलसी का चुनाव एक को, बैंगनी रंग की स्याही से वरीयता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
mlc election on one december
अमरोहा। शिक्षक एमएलसी चुनाव एक दिसंबर को है। इसके लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें मतदान के नियमों के बारे में बताया गया। आयोग के निर्देशों के तहत काम करने को निर्देशित किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी 30 दिसंबर को होगी। बैगनी रंग की स्याही से प्रत्याशी को वरीयता दे सकते हैं इसके अलावा वोटर के बाएं हाथ की मध्यमा में अमिट स्याही लगेगी।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 15 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। जिले में 3,779 वोटर हैं। जिनमें महिला मतदाता 1,257 हैं। यह लोग एक दिसंबर को मतदान का प्रयोग करेंगे। जिले के सभी छह ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। अमरोहा ब्लॉक में दो मतदेय स्थल हैं। यहां पर अमरोहा और नौगांवा सादात के नगरीय क्षेत्र के वोटर भी मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा अमरोहा देहात के वोटर को भी मतदान का मौका है। वहीं अन्य ब्लॉक मुख्यालयों में संबंधित ब्लॉक के नगरीय क्षेत्र के वोटर भी मतदान करेंगे। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। माइक्रो ऑर्ब्जवर के अलावा पोलिंग पार्टी की टीम भी शामिल रही। डीएम उमेश मिश्र ने मतदान से जुड़े लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी, एसडीएम विवेक यादव, तहसीलदार अभय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed