फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA took out victory procession, welcomed at many places

विधायक ने निकाला विजय जुलूस, कई जगहों पर स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
MLA took out victory procession, welcomed at many places
MLA took out victory procession, welcomed at many places - फोटो : HASANPUR
विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद हसनपुर से दोबारा जीते विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार सुबह को सबसे पहले विधायक ने झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर में उन्होंने ब्लॉक तिराहे पर एकत्र होकर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस शुरू किया। विजय जुुलूस के स्वागत के लिए नगर के व्यापारियों ने मुख्य बाजार में जनकपुर को भगवा रंग के गुब्बारों एवं पुष्पों से सजाया। इस दौरान वहां गुजरे जुलूस का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। जुलूस रहरा अड्डा होते हुए रहरा तक पहुंचा। इस मौके पर उमेश अग्रवाल, विशालदीप गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री सतीश अग्रवाल, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी एवं मयंक अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, हसनपुर ब्लॉक प्रमुख पुत्र मुदित गुर्जर, महेशचंद शर्मा, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, व्यापारी सचिन गुप्ता ने स्वागत के दौरान विधायक को छोटा सा बुलडोजर भेंट किया। श्रीराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पंकज भटनागर, पौरूष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, महेश प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, मोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा के प्रचंड जीत एवं हसनपुर में महेंद्र सिंह खड़गवंशी की जीत से बाद नगर में लोगों ने जमकर खुशी मनाई। मिष्ठान वितरण किया गया। आतिशबाजी की गई। बृहस्पतिवार रात कस्बे में आतिशबाजी का होती रहे । शुक्रवार सुबह को भी जश्न का सिलसिला नहीं थमा। इस मौके पर नवनीत अग्रवाल, निश्चित गुप्ता, शिवम अग्रवाल, शरद गुप्ता, गोपाल कुमार, शलभ गुप्ता, शुभ, नीतू गुप्ता, मोनू, अरविंद कुमार, शिवओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में दोबारा से पार्टी की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ता डीजे पर जमकर थिरक। मिठाई का वितरण का किया गया। प्रदेश में पार्टी की सरकार दोबारा बनने से गदगद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर खुशी मनाई। बाईपास मार्ग स्थित नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समर्थक डीजे की धुन पर जमकर थिरके। एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। गले मिलकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व सभासद नरेंद्र सिंह, कपिल, अशोक आदि मौजूद थे। ग्राम मेहमदी जिला पंचायत सदस्य डा सोरन सिंह ने मिठाई का वितरण का समर्थकों के साथ खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पाने की सच्ची हकदार थी। चमन सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद थे। बछरायूं में भी जीत पर मिठाई का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ शुभम शर्मा, शेख चिरगुद्दीन, अशोक शर्मा, अरुण रस्तौगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed