फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA Tarara placed the demand for construction of three bridges before the CM.

Amroha News: विधायक तरारा ने सीएम के सामने रखी तीन पुल बनवाने की मांग

Sat, 20 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
MLA Tarara placed the demand for construction of three bridges before the CM.
गजरौला। विधायक राजीव तरारा ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने सीएम से चकनवाला से बछरायूं तक सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी दिलाने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की टूटी सड़क की मरम्मत कराने, बाह नदी पर तीन पुल बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक राजीव तरारा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में सीएम, डिप्टी सीएम के बाद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, एके शर्मा से मुलाकात की। सीएम से को स्थानीय स्थिति से अवगत कराया कि धनौरा तहसील क्षेत्र में बाढ़ ने फसलों को तबाह कर दिया। सड़क बाढ़ के पानी में बह गईं। टूटी सड़कों के जल्द से जल्द मरम्मत कराने, दरबड़ ठेठ से शेरपुर के बीच बने तट बांध का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग उठाई जिससे 24 गांवों को हर साल गंगा में आने वाली बाढ़ से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बाह नदी पर पप्सरी खादर और पहाड़पुर कश्यप के बीच, खाबड़ी व आज़मपुर के बीच, जैथल व चांदरा फार्म के बीच पुल को मंजूरी दिलाने की मांग रखी। जाजरू के निकट राम गंगा पोषक नहर पर क्षतिग्रस्त हो चुके पुल के स्थान पर नया पुल बनवाने की मांग की। चकनवाला से बछरायूं तक नौ किमी सड़क संकरी है, जबकि इस सड़क से 20 से अधिक गांवाें के ग्रामीणों का बछरायूं, धनौरा आना-जाना होता है। सीएम से सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई। विधायक का कहना है कि सीएम ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed