{"_id":"5d7bf7608ebc3e93c02afcb9","slug":"mla-mehboob-ali-caught-at-home-jpnagar-news-mbd322051216","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़ने निकले महबूब अली, पीछे दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज पढ़ने निकले महबूब अली, पीछे दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आजम खान के समर्थन में अखिलेश यादव के रामपुर पहुंचने से पहले अमरोहा पुलिस ने सदर विधायक महबूब अली और एमएलसी परवेज अली को नजरबंद कर लिया। उनके घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। करीब एक बजे जैसे ही विधायक महबूब घर से बाहर निकले। तभी पुलिस ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। दो किलोमीटर पुलिस उनके पीछे दौड़ती रही। इंस्पेक्टर और दरोगाओं ने घेराबंदी कर नानक चंद रोड पर उन्हें रोक लिया। पुलिस ने उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। जिसमें पता चला कि वह नमाज पढ़ने जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
सांसद आजम खान के समर्थन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर पहुंचे हैं, लेकिन इससे पहले ही अमरोहा पुलिस ने सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में 24-25 पुलिस कर्मी सदर विधायक महबूब अली और एमएलसी परवेज अली के घर के बाहर तैनात हो गए। उनको और बेटे परवेज की गतिविधि पर नजर रखी गई। दोपहर करीब एक बजे इंस्पेक्टर और दरोगा घर के सामने पेट्रोल पंप पर चाय पी रहे थे। तभी महबूब अली अपनी कार लेकर गांधी मूर्ति की और निकल पड़े। यह देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। इसी बीच पुलिस ने महबूब अली की घेराबंदी कर दी। टीपी नगर चौराहे ही तरफ से आए पुलिस कर्मियों ने उनकी गाड़ी नानक चंद रोड पर रोक ली। पुलिस की घेराबंदी देखकर सदर विधायक हैरत में पड़ गए। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने उनसे पूछा कि आप कहां जा रहे हैं। इस पर विधायक महबूब अली ने बताया कि वह जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं। यह सुनकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उनके पीछे-पीछे जामा मस्जिद तक पहुंची।