फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mistaking the tile-stone repairer as a thief he was beaten to death

Amroha: चोर समझकर टाइल्स-पत्थर के मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Sep 2022 11:36 AM IST
सार

इस मामले में मृतक के भाई विनोद ने रजबपुर थानाक्षेत्र के रामपुर घना निवासी सगे भाई ईश्वरचंद, मलखान व श्यामलाल समेत गोविंदा और बॉबी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हत्यारोपी गोविंदा और उसके बेटे ईश्वरचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Mistaking the tile-stone repairer as a thief he was beaten to death
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरोहा में चोर समझकर ग्रामीणों ने टाइल्स-पत्थर के मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मरने से पहले आरोपी मिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पिता व दो पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की। वहीं पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र में हुई थी जबकि कानूनी कार्रवाई देहात थाना पुलिस ने की है।

विज्ञापन


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव सिरसागढ़ पंडकी में दिवंगत मदनलाल का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी प्रेमवती के अलावा छह बेटे और दो बेटियां हैं। छह भाइयों में सबसे छोटा 23 वर्षीय सरवन टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। 22 सितंबर को सरवन रजबपुर थानाक्षेत्र में किसी व्यक्ति के यहां टाइल्स-पत्थर लगाने के लिए गया था। तभी जंगल में रामपुर घना के ग्रामीणों ने सरवन को चोर समझकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पिटाई से सरवन बुरी तरह घायल हो गया था। इस दौरान दो व्यक्ति सरवन को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जिला अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। यहां डॉक्टरों ने सरवन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पिटाई के कारण सरवन की मौत होने की पुष्टि हुई। चार दिन तक परिजन और पुलिस अस्पताल में छोड़कर जाने वाले लोगों की सुरागकशी करती रही। इस दौरान एसपी आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर आरोपियों की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के भाई विनोद ने रजबपुर थानाक्षेत्र के रामपुर घना निवासी सगे भाई ईश्वरचंद, मलखान व श्यामलाल समेत गोविंदा और बॉबी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हत्यारोपी गोविंदा और उसके बेटे ईश्वरचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


घटना से दो दिन पहले चोरी हुए थे हत्यारोपी मलखान की पत्नी के कुंडल
अमरोहा में रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव रामपुर घना के रहने वाले हत्यारोपी मलखान की पत्नी के घटना से दो दिन पहले कुंडल चोरी हुए थे। इस मामले में रजबपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों को अनजान लोगों पर चोरी की घटना करने का शक गहराने लगा था। मृतक के भाई विनोद का आरोप है कि पिटाई के समय आरोपी चोर-चोर कहकर सरवन को मार रहे थे। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed