फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mission shakti

बेटिया नहीं है किसी से कम, दुनिया में कर रही नाम रोशन: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
mission shakti
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला और बालिकाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के काम सराहनीय है। उन्होंने मास्क को बनाया। इससे लोगों को संक्रमण से बचने में काफी मदद मिली। वह शनिवार को जोया रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के कामों से दुनिया रूबरू हो रही है। इससे पहले ग्राम प्रधान, महिला पुलिस कर्मचारी के अलावा अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिला और बालिकाओं को शॉल और राखी भेंट की गई। इसके साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। इसके अलावा कन्या सुमंगला के 2,007 लाभार्थियों के अकाउंट में लखनऊ से रकम स्थानांतरित की गई। हालांकि लक्ष्य 1,800 बच्चियों के लिए मिला था। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि महिला की समस्या के समाधान के लिए तहसील, ब्लॉक, थाना और कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने कहा कि चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 और पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, डीएसटीओ दुर्गेश नंदिनी सिंह ने जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, अध्यक्ष शशि जैन, अध्यक्ष शाहीन ने संबोधित किया। जबकि डॉ. वीरेंद्र शुक्ल ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed