फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mission Shakti 6.0 kicks off; 'Nari Shakti' holds awareness march.

Amroha News: मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, नारी शक्ति ने निकाला जागरूकता मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti 6.0 kicks off; 'Nari Shakti' holds awareness march.
अमरोहा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 शुरू किया गया। नवीन पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर मार्च रवाना किया। इसमें 1000 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मार्च में महिला पुलिसकर्मी, चिकित्सा विभाग की अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट्स, स्कूलों व गुरुकुल की छात्राएं, पीआरडी और महिला होमगार्ड शामिल रहीं। नेतृत्व सीओ धनौरा अंजलि कटारिया ने किया।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व सम्मान के प्रति जागरूक करने के साथ स्वावलंबी बनाना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जनसहभागिता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम गरिमा सिंह, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा और एएसपी अखिलेश भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed