फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   misdeed with the woman who went to tha farm

खेत पर काम करने गई युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
misdeed with the woman who went to tha farm
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत पर काम करने गई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत आरोपी के पिता से की तो उसने पीड़िता और उसके परिजन को अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामले में आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अट्ठारह वर्षीय एक युवती मेंथा की फसल में निराई का कार्य करने गई थी। दोपहर में युवती का भाई और मां भी खेत पर पहुंचे तो युवती वहां नहीं मिली। युवती को आवाज देकर खोजबीन करने की कोशिश की तो युवती उदास होकर पास में एक गन्ने के खेत से निकलती हुई दिखाई दी। युवती ने रोते हुए बताया कि गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक ने धमका कर दुष्कर्म किया है। किसी से बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद गुस्साए युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और मामले की शिकायत की तो आरोप है कि आरोपी युवक के पिता ने उल्टा पीड़ित परिवार को ही धमका दिया। इसके बाद गांव में कुछ लोगों ने मामले में समझौता कराने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। बुधवार को पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। देर रात मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पिता के खिलाफ धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed