{"_id":"61fee3ebeb8fdb4d7141a504","slug":"messages-coming-on-those-who-got-the-first-vaccine-you-got-the-second-dose-best-wishes-jpnagar-news-mbd418073058","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला टीका लगवाने वालों पर आ रहे संदेश, आपको दूसरी डोज लग गई, शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला टीका लगवाने वालों पर आ रहे संदेश, आपको दूसरी डोज लग गई, शुभकामनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरना से बचाव के लिए टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कागजों में उन लोगाें को भी दूसरी डोज लगवाना दर्शा रहा है, जिन्हें अभी सिर्फ पहला टीका ही लगा है। बिना दूसरा टीका लगे ही लोगों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं कि आपको कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज लग चुकी हैं, शुभकामनाएं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ऐसे मामलों में मोबाइल नंबर गलत चढ़ना बताकर कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
अमरोहा नगर के मोहल्ला कटकुई निवासी शुभम को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 20 अगस्त 2021 को लगा था। दूसरा टीका 19 नवंबर को लगना था, लेकिन अभी उन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया है। लेकिन मोबाइल नंबर पर मैसेज आ गया कि आपको दूसरा डोज सफलता पूर्वक लगाया जा चुका है। इसी तरह गांव नूरपुर के रहने वाले संगीता देवी का कहना है कि उनका कोरोना की पहली खुराक 30 सितंबर 2021 को लगी थी। बिना दूसरी खुराक लिए ही सात जनवरी को मोबाइल पर मैसेज आया कि आपको दूसरा डोज लग गया है शुभकामनाएं।
ऐसे में संगीता देवी का कहना है कि जब दूसरी टीका हमने लगवाया ही नहीं तो हमारे नाम पर किसको टीका लगा दिया गया। मोहल्ला मोतीनगर निवासी उषा देवी ने बताया कि उन्होंने चार महीने पहले कोरोना बचाव की पहली डोज लगावाई थी। लेकिन वह दूसरी डोज नहीं लगवा सकीं। इसके बाद भी 29 जनवरी को दूसरी डोज लगने का एसएमएस मिला है। इसी तरह अन्य कुछ मोबाइलों पर बिना टीका लगवाए ही मैसेज पहुंच रहे है। इससे लोगों ने नाराजगी है।