फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mercury rose by four degrees in three days

तीन दिन में चार डिग्री चढ़ा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mercury rose by four degrees in three days
भीषण गर्मी लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी की दर्ज की गई। बुधवार का दिन अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान बढ़ कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 29.01 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में सूरज की तपिश से हवा लू बन कर शरीर को झुलसाती रही। दोपहर में लोग गर्मी और लू से बचाव के लिए मुंह और शरीर को ढक कर सड़कों पर निकले।
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी अप्रैल माह में ही लगातार सितम ढा रही है। पारा चढ़ने से लोग बेहाल रहे। तपती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग गमछा लगाकर बचते नजर आए। साफा से सिर और मुंह ढंककर महिलाएं, युवतियां सड़कों पर दिखीं। सूरज की तपिश से बचने को लोग छाता लगाए नजर आए। पारा 46 डिग्री के ऊपर जाने के बाद से ही कूलर और पंखे बेअसर हो गए। एसी में थोड़ी-बहुत राहत है, लेकिन एसी से निकलने के बाद और अधिक गर्मी महसूस होती है जो बीमारी का कारण भी बन रही है। ऐसे में गर्मी से बचाव के उपाय जरूरी है, नहीं तो यह बीमार कर सकती है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह तापमान अप्रैल माह का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। भीषण गर्मी से नागरिक बेहाल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल का कहना है कि दिन के समय प्रयास करें कि घर से कम ही निकले। यदि बाहर धूप में निकलना भी पड़े तो सावधानी जरूर बरतें, नहीं तो गर्मी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed