{"_id":"6690750afbcc535dd5056ea4","slug":"memorandum-submitted-in-protest-against-online-attendance-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-121921-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में डिप्टी कलक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में डिप्टी कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को वापस लेने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ सुशील पांडे गुटके बैनर के तले शिक्षकों ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा।
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में लंबित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथ ही शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के लिए मजबूर किया जा रहा है। शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति को वापस लेने की मांग करते हुए शिक्षकों को राज्य कर्मियों का दर्जा दिए जाने, कैश लेस चिकित्सा सुविधा व तीस ईएल अवकाश दिए जाने की मांग की है। कहा कि ऑनलाइन हाजिरी व मांगों को लेकर 15 जुलाई को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील नागर, शाहनवाज खान, विकास चौहान, सत्यपाल सिंह, जयवीर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार पवार, नीरज यादव आदि शामिल रहे।
-- -- --
जोया में भी शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
जोया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिला मंत्री मुकेश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र नारंगपुर जोया में प्रदर्शन किया। कहा कि देहात क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है। ऐसे में ऑन लाइन हाजिरी किस प्रकार हो सकेगी, यह एक यक्ष प्रश्न है। कई बार स्कूल जाते समय रास्ते में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। कहा कि आगे भी ऑन लाइन हाजिरी का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान अनीस अहमद, हीरा सिंह, सोमवीर सिंह, मतीन अहमद, सौरभ सक्सेना, सुधा, रेनू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -