फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Memorandum submitted for the appointment of DDC Consolidation

Amroha News: डीडीसी चकबंदी की नियुक्ति को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for the appointment of DDC Consolidation
अमरोहा। चकबंदी विभाग में डीडीसी की नियुक्ति न होने से कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल डीडीसी न्यायालय का प्रभार एडीएम न्यायिक को दिया गया है लेकिन कोर्ट में वाद लंबित चल रहे हैं। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने डीडीसी की नियुक्ति को शासन को पत्र लिखने संबंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सत्यपाल सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि जिले में इस समय चकबंदी न्यायालय के उप संचालक चकबंदी डीडीसी का कार्य एडीएम न्यायिक को दिया गया है लेकिन किसी विभागीय अधिकारी की तैनाती न होने से चकबंदी का कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद भी आदेश पारित नहीं हो पा रहे हैं। इस पर वकीलों ने जिले में डीडीसी की नियुक्ति करने से संबंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा गया है। बैठक में मधुर अग्रवाल, रामवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed