फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Member's husband attacked, stone-firing

वार्ड सभासद पति पर जानलेवा हमला, पथराव-फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Member's husband attacked, stone-firing
अमरोहा। शादी समारोह से लौट रहे सभासद के देवर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बचाव में आए पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद में दोनों पक्षों में पथराव हुआ। बवालियों ने दहशत फैलाने के लिए राइफल-पिस्टल से फायरिंग की। बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना मोहल्ला अफगानान कटकुई शुक्रवार की रात 11 बजे हुई। मोहल्ला अफगानान में फजले चौधरी का परिवार रहता है। उसकी पत्नी रुखसाना परवीन वार्ड 32 से सभासद है। आरोप के मुताबिक शुक्रवार की रात फजले चौधरी का छोटा भाई सलमान एक शादी समारोह में गया था। यहां उसका डीजे पर गाना बजाने को लेकर मोहल्ले के लोगों से कहासुनी हो गई थी। रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने सलमान को रास्ते में रोक कर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही सभासद पति मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए राइफल और पिस्टल से फायरिंग की।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालातों को संभाला। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल सभासद और उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि सभासद पति की तहरीर पर आरोपी आसिफ, उसके भाई आरिफ उर्फ मुन्नू, दानिश और उसके भाई शहजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि आसिफ और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि घटना में आईपीसी की धारा 323, 308, 336, 427 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed