फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mehboob Ali's victory started from his own booth

अपने ही बूथ से शुरू हुई महबूब अली की जीत की शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mehboob Ali's victory started from his own booth
अमरोहा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए महबूब अली की जीत की शुरुआत अपने ही वोट से हुई। उनके अपने बूथ पर उन्हें 334 मत मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी को 117 और भाजपा के प्रत्याशी को 59 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। महबूब की साइकिल शहर से लेकर गांव तक फर्राटा भरती रही। यही वजह है कि फूल और हाथी उनका मुकाबला नहीं कर सका और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रामसिंह सैनी को 71036 वोट से हराया। विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर वोट मिले। भाजपा और बसपा प्रत्याशी के गढ़ में भी उन्होंने सेंध लगाई। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन

अमरोहा विधानसभा सीट पर कुल 313752 मतदाता हैं। जबकि 223179 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 128735 (57.43 प्रतिशत) वोट अकेले महबूब अली को मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी रामसिंह सैनी को 57699 और बसपा प्रत्याशी नावैद अयाज को 34585 वोट मिले हैं। मतदाताओं ने सपा की साइकिल दौड़ाने में खूब दरियादिली दिखाई। कुछ बूथ तो ऐसे भी है, जहां दूसरे दल के प्रत्याशियों का खाता तक नहीं खुला। इन बूथों पर सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोटिंग भी बंपर हुई। शहर के मोहल्ला अफगनान के शर्मा देवी इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 55 पर सबसे ज्यादा 778 मत मिले, जबकि मोहल्ला दानिशमंदान के मतदाताओं से जुड़े नगर पालिका स्थित बूथ नंबर 101 पर 689 और बूथ नंबर 102 पर 673 मतदाताओं ने साइकिल की रफ्तार को और तेज किया।
विज्ञापन

वहीं, बसपा प्रत्याशी के गढ़ माने जाने वाले मोहल्ला शफातपोता के मदरसा सय्यादुल मदारिस के बूथ नंबर 112 और 113 पर महबूब अली को 624 व 556 मत मिले। शहर के मोहल्ला दानिशमंदान में तुर्क कॉलोनी स्थित जिस इंटर कॉलेज के बूथ पर महबूब अली और उनके परिवार के सदस्यों ने वोट डाला था। इस बूथ पर उन्हें 534 मत मिले। यहां 1104 मतदाताओं के पोलिंग वाले इस बूथ पर 723 मतदाताओं ने वोट डाले। हालांकि यहां बसपा प्रत्याशी को 117 और भाजपा प्रत्याशी को 59 वोट मिले। जबकि लक्ष्मण वाली मंढैया के बूथ संख्या 182 पर उन्हें सबसे कम दो वोट मिले। जबकि कुंदन शुगर मिल के बूथ नंबर पर 150 पर सिर्फ 10 वोट ही मिल पाए। हालांकि शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में साइकिल ने खूब रफ्तार भरी। जिसका मुकाबला न तो हाथी कर पाया और न फूल। महबूब अली की यह जीत बिना मुकाबले के हुई। क्योंकि शुरूआती राउंड से ही उनका मुकाबला कोई प्रतिद्वंदी दल नहीं कर सका और महबूब अली ने 71036 मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed