{"_id":"68ae2298c8ea1a6638031d15","slug":"meeting-today-for-preparations-of-tigri-fair-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-146411-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियों के लिए बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियों के लिए बैठक आज
Wed, 27 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर तिगरी धाम में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तैयारियों के संबंध में बुधवार को डीएम विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसमें मेले में व्यवस्था पर व्यय के स्टीमेट के साथ अफसरों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर तिगरी मे हर साल राजकीय मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में जिले व आस-पास के जनपदों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा स्नान से पहले ही तिगरी में तंबुओं का शहर बस जाता है। अब फिर से गंगा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने आज सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। प्रशासन की मंशा है कि इस बार मेले को पिछले साल से भी भव्य आयोजन कराया जाए। बैठक में मेले पर खर्च होने वाले बजट पर भी चर्चा की जाएगी। मेले में शौचालय, पेयजल, पथ प्रकाश, सड़क समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने पर चर्चा भी होगी।
-- -
पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा, एक सप्ताह पहले से शुरू होगा मेला
इस बार कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को है। इससे करीब एक सप्ताह पहले से ही मेले का आयोजन शुरू हो जाता है। इसके लिए प्रशासन कई माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देता है। मेले की तैयारियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएगी। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
-- -
पिछली बार मेले में खर्च हुए करीब तीन करोड़ रुपये
तिगरी के राजकीय मेले के आयोजन में पिछली बार करीब तीन करोड़ रुपए खर्च हुए थे। जिसमें करीब 1.20 करोड़ रुपये की शासन ने जारी भी कर दिए हैं। बाकी बजट भी जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछली बार की तुलना में इस बार मेले को अधिक भव्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मेले में हर साल 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
-- -
तिगरी मेला हर बार की तरह भव्य रूप से आयोजित कराया जाएगा। तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए आज संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें मेले की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -