फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Medical examination also confirmed rape of girl student

मेडिकल परीक्षण में भी छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medical examination also confirmed rape of girl student
नौ दिन पहले नौकरी का झांसा देकर एमए की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

31 दिसंबर को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीय एमए की छात्रा अपने पिता के साथ हसनपुर पहुंची थी। दोनों पिता पुत्री को एक परिचित दूधिया ने ही नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। शाम के समय हसनपुर में दूधिया दोनों को नगर के एक ग्रीन सिटी में अपने परिचित के मकान पर ले गया था। यहां से छात्रा के पिता को डाक्यूमेंट्स की फोटो स्टेट कराने के बहाने भेज दिया था और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी चकोरी निवासी दूधिया देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed