{"_id":"626060abdb14185fdd2ffe40","slug":"mayapuri-ambedkar-nagar-and-atarpura-remained-in-the-dark-for-ten-hours-after-the-wire-broke-gajraula-news-mbd42541507","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूट जाने से दस घंटे अंधेरे में रहे मायापुरी, अंबेडकर नगर और अतरपुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूट जाने से दस घंटे अंधेरे में रहे मायापुरी, अंबेडकर नगर और अतरपुरा
विज्ञापन
ओवरलोड के चलते बिजली के तार टूट जाने से नगर के तीन मोहल्ले रात भर अंधेरे में डूबे रहे। भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग बेहाल हो गए। सबसे अधिक परेशानी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों और सहरी के लिए भोजन बना रहीं मुस्लिम महिलाओं को हुई। सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण लोग पेयजल को तरस गए। सुबह दस बजे के बाद टूटे तार जोड़ कर आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अतरपुरा मोहल्ले की बिजली मंगलवार की रात्रि 11 बजे गुल हो गई। इसी समय अंबेडकर नगर की बिजली चली गई। नागरिकों ने बिजलीघर फोन किया तो बताया गया कि एसीबी केबिल फुंक जाने के कारण बिजली गुल होने की बात कही। थोड़ी देर बाद मायापुरी में बिजली का तार टूट गया। लोगों ने बिजलीघर फोन किया, आरोप कि रात में बिजली विभाग का कोई कर्मचारी तार जोड़ने नहीं गया। जिसके चलते तीनों मोहल्ले के लोग रात भर अंधेरे में भीषण गर्मी से जूझते रहे। एक तरफ गर्मी में लोग पसीने से बेहाल हो गए, दूसरी तरफ उनको मच्छरों ने नहीं सोने दिया। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है। छात्र रोहन, छात्रा सपना नागर, विशाखा, आरती भड़ाना का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण गर्मी में परीक्षा की तैयारी सही नहीं हो पाती। बिजली नहीं होने के कारण रात भर गर्मी से बेहाल रहे लोगों को सुबह नौ बजे तक बिजली नहीं मिली। सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण पेयजल की किल्लत हो गई। मुबारक अली, चौधरी बलवीर सिंह, अनुज शर्मा, महबूब, याकूब, भोपाल सिंह आदि नागरिकों ने बताया कि बिजली घर को कई बार फोन किया, लेकिन आपूर्ति नहीं मिली। भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के चलते उन्होंने पूरी रात जाग कर गुजारी। चैन की नींद नहीं सो पाए। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि रात तीन स्थानों पर तार टूट गए थे। जिनको सुबह नौ बजे तक सही कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
लोगों को रुला रही अघोषित कटौती
गजरौला। टीचर कालोनी, शांति नगर, सैफी नगर, अल्लीपुर चौपला, विजय नगर में बिजली की अघोषित कटौती लोगों को रुला रही है। सबसे अधिक परेशानी रमजान में सहरी तैयार करने वाली महिलाओं और परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को हो रही है। शांति नगर के निजामुद्दीन, और तेजपाल सिंह का कहना है कि बिजली की कटौती के कारण छात्र-छात्रा परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। अल्लीपुर की संजीदा व शफीकन, सैफी नगर की फिरोजा, बानो, आसना, रेशम, फराह का कहना है कि जिस समय वह सहरी की तैयारी करती हैं, उस वक्त बिजली गुल हो जाती है। एक तरफ भीषण गर्मी, दूसरी तरफ मच्छर चैन से बैठने नहीं देते। मच्छरों के प्रकोप के साथ ही गर्मी और अंधेरे में उनको काम करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय का ट्रांसफार्मर 14 अप्रैल को फुंक गया। इस दौरान परीक्षार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि उनको अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने के कारण खासी परीक्षा देते समय परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डा.संदीप कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को महाविद्यालय का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसकी लिखित शिकायत अधिशासी अभियंता से उसी दिन कर दी गई थी। जिसे बुधवार की सुबह सही किया गया। किसी भी छात्र-छात्रा को अंधेरे या भीषण गर्मी परीक्षा नहीं देनी पड़ी। महाविद्यालय के सोलर पैनल से बिजली का इंतजाम किया गया। बताया खराब पड़ा जनरेटर भी जल्द सही किया जाएगा।