फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maulana arrested for making objectionable audio viral

Amroha News: आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने वाला मौलाना गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Maulana arrested for making objectionable audio viral
अमरोहा। आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप व्हाट्सऐप पर शेयर करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। लोगों के गुस्से व हमले के डर में मौलाना को सुरक्षा के बीच एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

शहर में आला हजरत बरेली मरकज के नाम से चलाए जा रहे एक व्हाट्सऐप ग्रुप में बीते दिनों शहर के मोहल्ला अहमद नगर निवासी मौलाना अहमद हसन के मोबाइल नंबर से एक 28 सेकेंड का ऑडियो क्लिप शेयर किया गया था। आरोप है कि इसमें मौलाना अहमद हसन ने पैगंबरे इस्लाम व कई अन्य सहाबा (धर्मगुरु) का नाम लेकर गाली-गलौज के साथ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बीते शुक्रवार को जैसे ही आडियो क्लिप दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुई तो मुस्लिम समुदाय के लोगों में गुस्सा भड़क गया था।
विज्ञापन

उधर, आरोपी मौलाना अहमद हसन घर से गायब था। मामले में मुरादाबाद के छजलैट थानाक्षेत्र के गांव चेतरामपुर के फैजान ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी शक्ति ने बताया कि सोमवार को आरोपी मौलाना अहमद हसन को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed