फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mason died due to high tension line current

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
mason died due to high tension line current
रहरा (अमरोहा)। निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों की तरफ से मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह घटना रहरा थानाक्षेत्र के गांव चंदनपुर की है। क्षेत्र मटीपुरा गांव निवासी किरणपाल सिंह (45) राजमिस्त्री का काम करते थे। वह शुक्रवार को पास के गांव चंदनपुर में मकान का निर्माण कर रहे थे। इस मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस बीच उसके हाथ से सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से राजमिस्त्री झुलस गया। आनन-फानन लोग उसे उपचार के लिए हसनपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed