फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman was pulled down from e-rickshaw and attacked with sharp weapon on her neck, case filed against husband and brother-in-law

Amroha News: ई-रिक्शा से उतारकर विवाहिता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, पति और देवर पर केस

Sat, 06 Sep 2025 03:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 06 Sep 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman was pulled down from e-rickshaw and attacked with sharp weapon on her neck, case filed against husband and brother-in-law
डिडौली। अमरोहा से जोया जा रही विवाहिता को ई-रिक्शा से उतरकर पति और देवर ने गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। मामले में पति और देवर के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जोया के मोहल्ला इकबाल नगर निवासी बाबू खान की बेटी रुखसार शादी मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला ततारपुर अगवानपुर रहने वाले शादाब से हुई थी। इन दिनों दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को रुखसार माता मोबीना बेगम के साथ ई-रिक्शा से अमरोहा से जोया आ रही थी। जियारत के पास पहुंची तभी शादाब ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया और रुखसार को नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

शादाब इस दौरान रुखसार को गालियां देने लगा। तभी शादाब आपका छोटा भाई शोएब भी आ गया। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की नियत से रुखसार की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान रुखसार को राह चलते लोगों ने बचाया। दोनों भाई वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल रुखसार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में रुखसार की तहरीर पर शादाब, उसके भाई शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed