फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman thrashed with sticks and belts

विवाहिता के शरीर पर मिले चोटों के 21 निशान, पति पर हत्या की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrashed with sticks and belts
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव लोधीपुर बंजारा में विवाहिता की डंडों और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। विवाहिता के शरीर पर चोटों के 21 निशान मिले हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मृतक के भाई को तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विवाहिता की रविवार को मौत हुई थी।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि जनपद संभल में नखासा थानाक्षेत्र के गांव मन्नी खेड़ा निवासी कमल सिंह ने अपनी बेटी प्रीति की शादी वर्ष 2013 में अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव लोधीपुर बंजारा निवासी नरेंद्र उर्फ भूरा के साथ हुई थी। भाई अनिकेत के आरोप के मुताबिक पिछले एक साल से प्रीति का पति नरेंद्र उर्फ भूरा दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। एक महीने पहले नरेंद्र प्रीति को मायके के गांव में बाहर छोड़ आया था। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच पंचायत हुई थी, तो नरेंद्र रिश्तेदारों को साथ लेकर प्रीति को घर वापस ले गया था। रविवार को प्रीति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। साथ ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि विवाहिता की पीटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोटों के 21 निशान मिले हैं। उसकी डंडे और बेल्टों से पिटाई की गई थी। समय से उपचार नहीं मिलने के कारण विवाहिता की मौत हो गई। मृतक के भाई अनिकेत की तहरीर पर आरोपी पति नरेंद्र उर्फ भूरा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed