{"_id":"5d72c8258ebc3e939d4696cb","slug":"married-woman-found-hanged-in-home-jpnagar-news-mbd321235960","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर ढोला गांव में विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के सीकरी भगवंतपुर गांव निवासी वीर सिंह की बेटी राधा की शादी एक साल पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर ढोला गांव निवासी जगपाल के साथ हुई थी। शुक्रवार की दोपहर राधा अपनी बीमार सास शांति देवी को दवाई देकर कमरे में चली गई। कमरे को अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जगपाल खेत से वापस आया तो उसने राधा से कमरा खोलने के लिए कहा, लेकिन कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जगपाल ने कमरे में देखा तो राधा रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में जगपाल ने राधा के मायके वालों को फोन करके घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया। आदमपुर पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दे दी। सीओ कुलदीप कुकरेती ने मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।