फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, uproar of parents

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, uproar of parents
डिडौली(अमरोहा)। पति के विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले युवक ने दो साल पहले मुरादाबाद के काजीपुरा निवासी युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। एक नौ महीने की बेटी भी है। लेकिन, सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान परिवार के अन्य लोगों ने दोनों को समझा दिया और सोने चले गए थे। इसके बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर विवाहिता के मायके वालों सूचना दी। खबर मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के आक्रोशित मायके वालों को समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed