फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married's death, husband and father-in-law murder case

विवाहिता की मौत, पति व सास-ससुर पर हत्या का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married's death, husband and father-in-law murder case
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के बदौनिया गांव की है। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि संभल जनपद के थाना एचौड़ा कम्बोह के गांव नंदपुर बीटा निवासी मनोज कुमार की बेटी तनिष्का की शादी बदौनिया निवासी किसान जगपाल सिंह के बेटे विनीत कुमार के साथ 27 दिसंबर 2020 को हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले तनिष्का को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज में कार और बाइक की मांग करते थे। विरोध करने पर एक बार मारपीट कर घर से निकाल दिया था। लेकिन रिश्तेदारों ने समझा कर उसे वापस ससुराल भेज दिया था। छह महीना पहले तनिष्का ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से ससुराल में उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम तनिष्का की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर मामले में पति विनीत, ससुर जगपाल सिंह, सास गीता के अलावा नीशू व गुलशन के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ एसओ के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लिहाजा चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रखा है। वहीं आरोपी पति विनीत, ससुर जगपाल और सास गीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed