फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   married couple

फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, पुलिस हस्तक्षेप के बाद हुआ निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
married couple
अमरोहा। एक साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेमिका के बुलाने पर शादी के लिए शामली से पहुंचे युवक की राह में उसके परिजन ही रोड़ा बन गए। विवाद बढ़ा तो मामला कोतवाली तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को समझाने और प्रेमी युगल की रजामंदी के बाद पुलिस ने उनके प्यार को निकाह की मंजिल तक पहुंचा दिया और गांव में ही निकाह करा दिया।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती का फेसबुक पर अकाउंट है। एक साल पहले फेसबुक पर शामली निवासी युवक से दोस्ती हो गई। दोनों फेसबुक पर चैट करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद एक दूसरे के नंबर लेकर फोन पर भी बातें करते थे। दोनों ने शादी कर साथ जीने-मरने की कसम खा ली।
विज्ञापन

तीन दिन पहले प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके गांव पहुंच गया। जब मामले की जानकारी प्रेमिका के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक को अपने घर रख लिया। जबकि प्रेमी के परिजन उसे तलाश करते हुए गुरुवार की शाम डिडौली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सारा मामला बताया। हरकत में आई पुलिस डिडौली पुलिस तुरंत प्रेमिका के घर पहुंच गई। प्रेमी-युगल को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों से रजामंदी पूछी तो प्रेमी-युगल ने सबके सामने हाथ जोड़ कर निकाह कराने की जिद की। लिहाजा दोनों के परिजन भी रजामंद हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली से प्रेमिका के घर पहुंचे और रात में ही दोनों का निकाह करा दिया। इसके बाद प्रेमिका को दुल्हन के रूप में विदा कर दिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि समझौते के बाद दोनों परिवारजनों ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed