फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   marks fall on tailent students

मेधावियों पर अंक बरसे

Wed, 30 May 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Wed, 30 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
marks fall on tailent students
गजरौला की मेधावी गौरी सिंह को मिठाई खिलाते परिजन और शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
गजरौला के सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा गौरी सिंह ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया है। इसी स्कूल की छात्रा राधिका अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत नंबर हासिल किए। छात्राओं की इस सफलता पर सभी ने मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन

जुबिलेंट कंपनी के आरएलडी विभाग में एबीपी के पद पर तैनात डॉ. शैलेंद्र सिंह की पुत्री गौरी सिंह सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। पूरी मेहनत पव लगन के साथ परीक्षा दी। मंगलवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में इस छात्रा ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन कर दिया। इसी स्कूल की छात्रा राधिका अग्रवाल 98.6 अंक पर रहीं। अमरोहा के एलएसए स्कूल के छात्र लवी चौधरी ने 98.4 प्रतिशत तो गजरौला के नोबल पब्लिक स्कूल की छात्रा निशा पांडे ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया। गजरौला के सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल की छात्रा स्नेहा श्रीवास्तव ने 97.6 प्रतिशत तो एलएसए स्कूल के छात्र युवराज सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। 
विज्ञापन

एलएसए स्कूल के नमन राणा ने, गजरौला के सेंटमेरी कान्वेंट के छात्र हर्षित सिद्धू ने, एलएसए की छात्रा तनु चौधरी ने, सेंटमेरी अमरोहा की छात्रा प्रियाकशु राणा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। धनौरा के ब्लू बर्डस स्कूल की छात्रा अवनी अग्रवाल व गजरौला के नोबल पब्लिक स्कूल की छात्रा दृष्ठि ने 97 प्रतिशत अंक हासिल करके          किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटमेरी गजरौला की छात्रा गौरी महेश्वरी ने 96.8 तो हिल्टन कांवेंट अमरोहा के छात्र पुष्पेंद्र सिंह, सेंटमेरी गजरौला के छात्र अर्जुन सिंह व निशांत ने 96.6 हासिल कर अपनी छमता का परिचय दिया।             इन सभी मेधावियों के बधाई व मिठाई खिलाने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed