फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mangoes fall in storm

पकने से पहले आम पर आंधी का कहर, 20 % नुकसान

Tue, 15 May 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।   Updated Tue, 15 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
mangoes fall in storm
आम गिरने से सिर पकड़कर बैठा बाग मालिक। - फोटो : अमर उजाला
इस बार आंधी ने आम की फसल पर जमकर कहर बरपाया। पहले कीटों ने आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। रही सही कसर आंधी ने पूरी कर दी। रविवार को आई आंधी से करीब बीस फीसदी आम की फसल बर्बाद हो गई। पकने से पहले ये आम पेड़ों से गिर गए। पहले आई आंधी से भी दस फीसदी नुकसान हुआ था। विभाग के मुताबिक जिले में आंधी और कीटों से करीब चालीस फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में आम के कीमत बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

जिले में 12 हजार हेक्टेअर भूमि पर आम के बाग हैं। शुरुआत में आम के पेड़ों पर आए बौर को देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे थे। किसानों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में फसल अच्छी आई थी। लेकिन इस फसल को पहले कीटों की और बाद में आंधी की नजर लग गई। शुरुआत में आम की फसल पर कीटों ने हमला बोल दिया। आम काले होकर पेड़ों से गिरने लगे। करीब बीस फीसदी फसल कीटों ने चट कर दी। इसके बाद आंधी ने अपना काम कर दिया। पहली बार आई आंधी में दस फीसदी फसल बर्बाद हो गई। वहीं रविवार को आई आंधी पानी में बागों में आमों के ढेर लग गए। हर पेड़ के नीचे आम ही आम नजर आए। पकने से पहले की ये आम जमीन पर आ गए। इस आंधी तूफान में बीस फीसदी से अधिक के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। अगर फिर से आंधी आई तो आम लोगों के लिए आम काफी महंगा हो जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी नत्थूलाल गंगवार ने बताया कि इस आंधी से 15 से 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है। वहीं पहली वाली आंधी में दस प्रतिशत नुकसान आम के बागों में हुआ था। इससे पहले कीटों ने भी आम को नुकसान पहुंचाया था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed