फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mango of amroha sent to bhutan

सहारनपुर के मैंगों पैक हाउस से अमरोही लंगड़ा-चौसा ने भरी भूटान की उड़ान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
mango of amroha sent to bhutan
अमरोहा। खाड़ी देशों के साथ-साथ अब पड़ोसी मुल्क भूटान के लोग भी अमरोहवी आम का स्वाद ले सकेंगे। इसके लिए शनिवार की शाम सहारनपुर के मैंगो पैक हाउस से पैक कराकर अमरोही लंगड़ा और चौसा आम भूटान भेजा गया है। दोनों आमों को 28 जुलाई को होनी वाले मैंगो फेस्टिवल में शामिल किया जाएगा। पहली खेप एक टन आम की है। जबकि तीस टन आम और भेजने की तैयारी है। वहीं खाड़ी देशों में 75 टन आम भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

यूं तो अमरोहा का नाम देश और विदेश में शुमार है, लेकिन फल पट्टी को लेकर अलग पहचान मिली है। यहां के आम विदेशी धरती पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते आम का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना थी, लेकिन औसतन उत्पादन ठीक ठाक हुआ है। आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी ने बताया कि इस बार विभिन्न देशों में आम के निर्यात हो रहा है। पहली बार दक्षिण भारत के शहरों में आम की खेप भेजी गई है। जबकि हैदराबाद के लिए 30 टन आम भेजा गया है। जहां भी अमरोही आम जाता है, वहां के लोग स्वाद के दीवाने हो जाते हैं।
विज्ञापन

अरब देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, जापान और न्यूजीलैंड के लोग भी अमरोही आम के दीवाने हैं। संयुक्त अरब अमीरात, दुबई, ओमान, बहरीन, कतर से आम की खेप भेजी जा रही है। विदेशों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, मल्लिका और मखसूस आम की काफी मांग रहती है। जापान में मल्लिका आम बहुत पसंद किया जाता है। जबकि चौसा की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में काफी मांग रही है। लेकिन पहली बार भूटान मुल्क के लिए लंगड़ा और चौसा भेजा जा रहा है। नदीम सिद्दीकी के मुताबिक सहारनपुर के मैंगो पैक हाउस से अमरोही के लंगड़ा और चौसा का एक टन आम पैकिंग होने के बाद शनिवार की शाम करीब छह बजे भूटान भेजा गया है। भूटान के महाराजा द्वारा कराए जा रहे फेस्टिवल दोनों आमों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed